स्वतंत्रता दिवस की झलकियां
राजकीय विद्यालय परबैनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परबैनी में 79वां स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की झलकियां इस प्रकार है ध्वजारोहण : कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री यादराम मीना जी एवं मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान और झंडा गीत प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम : छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में जोश और उत्साह का संचार किया। कक्षा 12वीं साइंस की छात्रा संगीता ने आगे करियर के बारे में तथा युवाओं का भविष्य सोशल मीडिया के साथ कैसे बर्बाद हो रहा है उन बिंदुओं के बारे में अवगत कराया, एवं छात्र-छात्राओं को सही मार्ग पर चलकर अपने भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य की कुछ झलकियां प्रेरक सम्मान : उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों और विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ...